
मूलधन :- उधार दी गयी या उधार ली गयी राशि , मूलधन कहलाती हैं।
ब्याज :- मूलधन के साथ प्राप्त अतिरिक्त राशि , ब्याज कहलाती हैं।
दर :- प्रति 100रू. की राशि पर 1 वर्ष के लिए ब्याज के रूप में चुकायी जाने वाली राशि, दर कहलाती हैं।
समय :- जब दर % वार्षिक होतो समय वर्ष में लिया जाता है।
- अगर समय महीने में होतो , उसे हम वर्ष में बदलने के लिए 12 का भाग देते है।
वर्ष = महीने /12
- अगर समय दिनों में होतो , उसे हम वर्ष में बदलने के लिए 365 का भाग देते है।
वर्ष = दिन /365
मिश्रधन:- मूलधन व ब्याज का सम्मिलित रूप मिश्रधन कहलाता है.
- मिश्रधन = मूलधन + ब्याज
- साधारण ब्याज = मूलधन *दर *समय /100